ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

मध्यान्ह भोजन में कीड़ा, बच्चों की सेहत से खिलवाड़

जांजगीर-चांपा |जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड के नगर पंचायत नरियरा स्थित शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में परोसे जा रहे मध्यान्ह भोजन में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, मध्यान्ह भोजन का संचालन आदर्श महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जाता है। रसोइया ज्योति यादव, संतोषी साहू और राधा बाई पटेल भोजन तैयार करती हैं। रसोइया राधा बाई पटेल बुजुर्ग होने के बावजूद भोजन बनाने का कार्य करती हैं।

बच्चों ने भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत जब हेडमास्टर व मध्यान्ह भोजन प्रभारी अन्नपूर्णा साहू से की, तो उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय बच्चों को डांटकर भगा दिया। इससे उनकी भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने भी मध्यान्ह भोजन में चावल में कीड़ा मिला था, जिसके बाद संकुल समन्वयक ईश्वरी कश्यप और शिक्षकों द्वारा साफ-सुथरा भोजन परोसने की समझाइश दी गई थी, लेकिन हालात जस के तस हैं।

लगातार हो रही गड़बड़ियों के चलते अब बच्चे मध्यान्ह भोजन करने से डरने लगे हैं। अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों को इस पर तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ बंद हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button