ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। सुपेला थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि आर.के. ग्राउंड, राधिका नगर सुपेला में एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना सुपेला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख बबलू (35 वर्ष) निवासी गौतम नगर, सुपेला बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

जांच में आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध पाए जाने पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 779/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय यादव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद तिवारी, आरक्षक नवीन सिंह एवं योगेंद्र बिलौने की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button