ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

पत्नी से मारपीट का विरोध करने पर दो लोगों ने की पीट-पीटकर हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट किए जाने से नाराज आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना 1 जून 2026 की रात करीब 9 बजे ग्राम मोहंदी के खाननाडी क्षेत्र में हुई। मृतक नीलकंठ साहू ने अपनी पत्नी सावित्री साहू के साथ मारपीट की थी, जिससे उसके सिर में चोट आई थी। इसी बात को लेकर आरोपी राजेश वर्मा और अमर सिंह यादव का नीलकंठ साहू से विवाद हो गया।

विवाद के दौरान आरोपी राजेश वर्मा ने डंडे से नीलकंठ साहू पर हमला किया, जबकि अमर सिंह यादव ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। दोनों ने मिलकर उसके सिर, सीने, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। गंभीर रूप से घायल नीलकंठ साहू की 2 जून 2026 की सुबह करीब 9 बजे मौत हो गई।

मृतक की पत्नी सावित्री साहू की रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी राजेश वर्मा ने डंडे से मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में इंद्रा पारा निवासी 50 वर्षीय राजेश वर्मा तथा ग्राम मोहंदी बांधापार निवासी 45 वर्षीय अमर सिंह यादव शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 3 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

मामले की विवेचना पुरानी भिलाई थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button