ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
देश

सहारनपुर में मस्जिद विवाद ने लिया हिंसक रूप, इलाके में तनाव

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मस्जिद के प्रबंधन को लेकर चला आ रहा विवाद सोमवार को अचानक हिंसक रूप में बदल गया। दानियालपुर उर्फ नौजली गांव में दो मुस्लिम पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते विवाद ने पथराव और मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच मस्जिद के मोहतमिम (प्रबंधन जिम्मेदारी) को लेकर लंबे समय से तनातनी बनी हुई थी। इसी विवाद के चलते सोमवार सुबह कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के इस्तेमाल तक पहुंच गई। घरों की छतों से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे कई लोग चोटिल हो गए। एक महिला को सिर में गंभीर चोट लगने की सूचना है।

एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि विरोधी गुट के लोग जबरन घर में घुस आए, दरवाजे तोड़ दिए और जान से मारने की नीयत से हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उन पर मस्जिद को लेकर दबाव बनाया जा रहा था और नमाज अदा करने से रोकने की धमकियां दी जा रही थीं, जिसके बाद विवाद भड़क उठा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है।

अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों के बयान और वीडियो फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button