ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़सूरजपुर

प्रेमनगर विकासखंड ग्राम तारकेश्वरपुर में करमा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित:नर्तक दलों ने पेश की शानदार प्रस्तुतियां, प्रेमनगर की टीम ने मारी बाजी..विधायक भूलन सिंह मरावी रहे मौजूद.

 सूरजपुर जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौरभ साहू कि रिपोर्ट:-

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के विकासखंड प्रेमनगर अंतर्गत ग्राम तारकेश्वरपुर में मंगलवार को पारंपरिक करमा नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत तारकेश्वरपुर के स्कूल खेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के करमा नर्तक दलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधानसभा के विधायक भुलन सिंह मरावी रहे। उन्होंने कलाकारों, आयोजन समिति और ग्रामीणों की प्रशंसा करते हुए कहा कि करमा जैसे पारंपरिक पर्व हमारी जनजातीय संस्कृति की धरोहर हैं। ऐसे आयोजनों से सांस्कृतिक विरासत न केवल संरक्षित होती है, बल्कि नई पीढ़ी तक भी पहुंचती है।

प्रतियोगिता के दौरान मांदर की थाप और पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने करमा गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। मंच पर जनजातीय संस्कृति की समृद्ध झलक दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती रही। निर्णायक मंडल ने नृत्य कला, वेशभूषा, गायन, वाद्य-ताल और समन्वय के आधार पर विभिन्न दलों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में प्रेमनगर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। विजेता टीम को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button