ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ...
छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई—जुआं खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। नंदिनी नगर पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए ग्राम नंदिनी खुंदिनी में जुआं के फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने फड़ से 13,070 रुपये नकद और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

घटना 5 दिसंबर की है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नंदिनी खुंदिनी के किशोर साहू के खेत में कुछ लोग ताश के जरिए “काट-पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चारों ओर से घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

जुए में इस्तेमाल की जा रही रकम और मोबाइल फोन को पुलिस ने विधिवत जब्त करते हुए थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 321/2025 दर्ज किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. तारण दास, निवासी सतनामी पारा, नंदिनी खुंदिनी
  2. फुलेन्द्र जांगड़े, उम्र 47 वर्ष, निवासी नंदिनी खुंदिनी
  3. मनोज लोधी, उम्र 28 वर्ष, निवासी नंदिनी खुंदिनी
  4. चेतन साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पथरिया
  5. छबिराम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम संगनी
  6. मुकेश सोनवानी, उम्र 36 वर्ष, निवासी नंदिनी खुंदिनी
  7. किशोर साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी नंदिनी खुंदिनी
  8. दीपक साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी अहिवारा, नंदिनी नगर

पुलिस ने बताया कि जुआं और अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button