ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
दुर्ग

दुर्ग जिले में सड़क हादसे में 14 महिलाएं घायल, बस टैंकर से टकराई

दुर्ग  | दुर्ग जिले में शनिवार शाम को एक सड़क हादसे में 14 महिलाएं घायल हो गईं। यह घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के बायपास रोड में झरोखा पैलेस के सामने हुई, जब एक बस अनियंत्रित होकर अन्य गाड़ियों और टैंकर से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 34-35 महिलाएं सवार थीं, जो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम से लौट रही थीं।

पुलिस के अनुसार, यह महिलाएं राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। वापसी के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।

हादसे के बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायल महिलाओं को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया, जहां उनकी चिकित्सा टीम द्वारा इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी 14 महिलाएं खतरे से बाहर हैं और किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

बस ड्राइवर को भी इस हादसे में चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया।

घायल महिलाओं के नाम:

  • सरोज चौहान (60 साल), नगपुरा
  • माना महतो (56 साल), नगपुरा
  • रोशनी देशमुख (25 साल), बेलौदी
  • रौनक देशमुख (5 साल), बेलौदी
  • योगेश्वरी विश्वकर्मा (37 साल), ढाबा अंजोरा
  • पदमा साहू (47 साल), ढाबा अंजोरा
  • पूर्णिमा देशमुख (37 साल), समोदा नगपुरा
  • बहरिन बाई देशमुख,
  • चंद्रिका साहू (36 साल), नगपुरा
  • शानु वर्मा (55 साल), अंजोरा ढाबा
  • कुसुम ठाकुर (30 साल), बेलौदी
  • रवि चंद्राकर (32 साल), शंकर नगर दुर्ग
  • शशिकला सिंह (43 साल), नगपुरा
  • दानेश्वरी पारकर (15 साल), बेलौदी

घायलों के इलाज के लिए जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग सक्रिय हो गए हैं और घायलों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button