ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई में नशे के सौदागर पर शिकंजा, 2.20 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

दुर्ग : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। भिलाई नगर थाना पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम गांजा, बिक्री से प्राप्त 10 हजार 800 रुपये नकद और परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 70 हजार 800 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी 2026 को भिलाई नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्रीराम चौक, हुडको भिलाई क्षेत्र में एक युवक काले रंग के बैग में गांजा रखकर स्कूटी से बिक्री के उद्देश्य से घूम रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में भिलाई नगर थाना और ACCU की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़कर विधिवत तलाशी ली, जिसमें उसके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान सौरभ दीक्षित (21 वर्ष), निवासी पेपर चिल्ली बार के पास, कोहका, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 20(बी) और 27(ए) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और एंड-टू-एंड जांच जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना भिलाई नगर और ACCU में पदस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर नशे के कारोबार पर प्रहार किया।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button