ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़

कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट, ₹8.05 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुम्हारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अल्प्राजोलम टैबलेट की बिक्री करने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1000 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार, ₹1 लाख नकद और एक मोबाइल फोन सहित कुल ₹8.05 लाख मूल्य की सामग्री जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि रामपुर चौराहा चौक, अहिवारा रोड कुम्हारी के पास एक व्यक्ति कार में नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 20 पत्तों में कुल 1000 नग अल्प्राजोलम टैबलेट (कुल वजन 110 ग्राम), ₹1 लाख नकद, मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG-25-0516 तथा एक रियलमी मोबाइल बरामद किया गया। जब्त अल्प्राजोलम टैबलेट की अनुमानित कीमत ₹4 लाख बताई गई है।

पूछताछ में आरोपी ने अवैध रूप से नशीली टैबलेट अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया। इसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 27 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अनवर (43 वर्ष) निवासी केवल्य पार्क एलआईजी-31, ग्राम परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग (स्थायी निवासी ग्राम पोड़ी, थाना बोडला, जिला कबीरधाम) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से व्यावसायिक मात्रा में नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट वाहन के माध्यम से ग्राहकों को बेचने की फिराक में था।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button