ब्रेकिंग
AI से फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी, ₹5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट, ₹8.05 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार पेपर लीक पर सख्त कानून से छात्रों के भविष्य को मिलेगी सुरक्षा : मंत्री राजेश अग्रवाल,,,, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने हाउसिंग बोर्ड में सुनी 'मन की बात' की 138वीं,कड़ी पीएम मोदी जी के बा... मन की बात : मासिक प्रसारण की 136वीं कड़ी सुनी गई जिला भाजपा कार्यालय में 'मन की बात' देश के गुमनाम न... दुर्ग मां चंडिका मंदिर में 27 जुलाई को होगा जुड़वास तिहार, शोभायात्रा और जस गायन का होगा आयोजन दुर्ग में रक्तदान जागरूकता को जन-आंदोलन बनाने की पहल: कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संगठनों से किया अधिक से... दुर्ग पुलिस का तड़के बड़ा सर्च ऑपरेशन: 50 पुलिसकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई, 34 पौवा अवैध शराब जब्त;... वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि कराई मुक्त, तत्काल शुरू किया गया पौधरोपण शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव: धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा पद, छात्रों के नाम जारी किया संदेश
छत्तीसगढ़

पेपर लीक पर सख्त कानून से छात्रों के भविष्य को मिलेगी सुरक्षा : मंत्री राजेश अग्रवाल,,,,

सरगुजा/अंबिकापुर :छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने कड़े कानूनी प्रावधान लागू किए हैं, जिससे युवाओं का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि पेपर लीक करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें कठोर दंड दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था किए जाने से दोषियों को शीघ्र सजा मिल सकेगी। इससे भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता बनी रहेगी और ईमानदारी से मेहनत करने वाले लाखों विद्यार्थियों के हित सुरक्षित होंगे।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सरकार का उद्देश्य ऐसी पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली विकसित करना है, जिसमें प्रतिभाशाली युवाओं को उनकी मेहनत के आधार पर अवसर मिले और किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए कोई स्थान न हो।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेपर लीक जैसे अपराधों पर सख्ती, त्वरित न्याय की व्यवस्था तथा कठोर दंड के प्रावधान यह दर्शाते हैं कि सरकार विद्यार्थियों के अधिकारों और उनके भविष्य की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश के युवाओं और विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे पूरी लगन और ईमानदारी से अपनी तैयारी जारी रखें। सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है, ताकि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button