ब्रेकिंग
AI से फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी, ₹5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट, ₹8.05 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार पेपर लीक पर सख्त कानून से छात्रों के भविष्य को मिलेगी सुरक्षा : मंत्री राजेश अग्रवाल,,,, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने हाउसिंग बोर्ड में सुनी 'मन की बात' की 138वीं,कड़ी पीएम मोदी जी के बा... मन की बात : मासिक प्रसारण की 136वीं कड़ी सुनी गई जिला भाजपा कार्यालय में 'मन की बात' देश के गुमनाम न... दुर्ग मां चंडिका मंदिर में 27 जुलाई को होगा जुड़वास तिहार, शोभायात्रा और जस गायन का होगा आयोजन दुर्ग में रक्तदान जागरूकता को जन-आंदोलन बनाने की पहल: कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संगठनों से किया अधिक से... दुर्ग पुलिस का तड़के बड़ा सर्च ऑपरेशन: 50 पुलिसकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई, 34 पौवा अवैध शराब जब्त;... वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि कराई मुक्त, तत्काल शुरू किया गया पौधरोपण शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव: धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा पद, छात्रों के नाम जारी किया संदेश
छत्तीसगढ़

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने हाउसिंग बोर्ड में सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं,कड़ी पीएम मोदी जी के बाते’ राष्ट्र निर्माण का जनआंदोलन, हर कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाए प्रधानमंत्री का संदेश : दिनेश देवांगन

भिलाई। भिलाई जिला भाजपा संगठन अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा हाउसिंग बोर्ड स्थित बूथ क्रमांक 183, वार्ड क्रमांक 21, कैलाश नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं दुर्ग संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज तिवारी ने की।

इस अवसर पर प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य अमित मिश्रा, प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य दिनेश मिश्रा, प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह, जिला सह संयोजक रामानुज प्रसाद, प्रेमचंद गिरी, अजय उपाध्याय, मातृशक्ति  मीना गिरी, शिव यादव, अर्जुन साहू, अरविंद पांडे, मनीष सिंह, धर्मेंद्र पांडे, रंजीत सोनी, अविनाश कुमार धीरज, दीपक सिंह,संजय शर्मा,उत्तम साहू,चंदन शर्मा, के. संजू तथा मातृशक्ति  पुनीत बाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जनआंदोलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों, नवाचारों और जनभागीदारी के उत्कृष्ट कार्यों को देश के सामने लाकर प्रत्येक नागरिक को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता के लिए प्रेरित करते हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इन संदेशों को हर बस्ती और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

अध्यक्षीय उद्बोधन में मनोज तिवारी ने कहा कि ‘मन की बात’ ने देश में सकारात्मक सोच, सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का नया वातावरण बनाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रत्येक बस्ती तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य अमित मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार युवाओं को नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button