ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

कार से उतारकर युवक से मारपीट, अपहरण कर जान से मारने की दी धमकी – 11 आरोपी गिरफ्तार

कुम्हारी | प्रार्थी राजेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02/05/2025 को अपने परिवार के साथ पुरानी बस्ती रायपुर रिश्तेदारी में गया था, वहां से वापस अपनी कार  में अकोला होेते हुए वापस अपने गांव कपसदा जा रहा था कि ग्राम अकोला, रोड में गिट्टी रखा हुआ था |

जिससे कार को किनारे से निकालते समय अचानक मवेशी कार के सामने आकर टकरा गया, उसी समय मोटर सायकल में दो लड़़के आये और गाड़ी रूकवाकर बोलने लगे की गाड़ी ठीक से चलाने नहीं आता क्या इस पर प्रार्थी सुनकर अपने गाड़ी को आगे बढ़ाकर अपने गांव कपसदा सत्तु होटल के पास पहुंचा था|

उसी समय पीछे से ग्राम अकोला के बहुत से लोग आकर कार के सामने मोटर सायकल को खड़ी कर कार से उतारकर मारपीट करने लगे एवं प्रार्थी की पत्नि प्रणिता शर्मा का बाल पकड़़कर खींचने व लड़की के साथ भी मारपीट की कोशिश किये तथा एक राय होकर जान से मारने की धमकी देने लगे गौतम सेन और उसके साथी विक्की चक्रधारी और परशुराम साहू जबरदस्ती अपने मोटर सायकल में बैठाकर ग्राम कपसदा से ग्राम अकोला अपहरण कर ले गए । रिपोर्ट पर  थाना कुम्हारी में अप. क्र. 66/2025  धारा 140(3),296, 351(3), 115(2), 190, 191(2) बी.एन.एस. कायम कर अन्वेषण में लिया गया ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम बनाकर कमल साहू, गौतम सेन, विक्की चक्रधारी, परशुराम साहू, बोधन लाल साहू, मुकेश साहू, नारद निषाद, रामगोपाल निषाद, कैलाश साहू, उवेश साहू, राजकुमार नेताम सभी को ग्राम अकोला से अलग अलग स्थानों से हिरासत में लिया जाकर विधिवत  गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जनक राम कुर्रे थाना प्रभारी कुम्हारी एवं थाना कुम्हारी पुलिस की भूमिका उल्लेखनी रही ।

आरोपी-

  1. कमल साहू उम्र 54 साल पता ग्राम अकोला
  2. गौतम सेन उम्र 37 वर्ष पता ग्राम अकोला
  3. विक्की चक्रधारी उम्र 21 साल
  4. परशुराम साहू उम्र 19 वर्ष
  5. बोधनलाल साहू
  6. मुकेश साहू उम्र 26
  7. नारद निषाद उम्र 25 वर्ष
  8. रामगोपाल निषाद उम्र 23 साल
  9. कैलाश साहू उम्र 31 साल
  10. उवेश कुमार साहू उम्र 26 साल
  11. राजकुमार नेताम उम्र 43 साल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button