ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

48 लाख से बनेगा मुक्त नगर में सड़क सुधरेगी व नाली निर्माण से नही होगी जाम,विधायक एवं महापौर ने किया भूमिपूजन

दुर्ग |  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड आदर्श नगर क्षेत्र वार्ड 43 के नागरिकों को जल्द जर्जर सड़क से निजात मिलने वाली है।

विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव व एमआईसी सदस्य पार्षद दीपक साहू ने वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में दो स्थान पर 48 लाख 59 हज़ार की लागत होने वाले सड़क सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

पार्षद दीपक साहू एवं वार्ड के नागरिकों की मांग के अनुरूप शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर भूमिपूजन किया गया।वार्ड के सड़क व नाली को दुरुस्त करने की मांग की गई थी।

जिसे भूमिपूजन कर आज पूरी की गई।सड़क सीमेंटीकरण होने से आवागमन में सहूलियत के साथ ही बारिश के दिनों में कीचड़ से निजात मिलेगी।

बता दे कि वार्ड क. 43 मनोज सिह के घर से अजय मिश्रा के घर तक एवं छत्तीसगढ़ आंगन के पास अन्य गलियों में सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य लागत 18 लाख की राशि से निर्माण होगा ।

15वें वित्त से मुक्त नगर सहगल आटो वर्मा घर से लेकर इलेक्ट्रिकल तक एवं दिल्लीवार तक नाला निर्माण कार्य।जिसकी लागत 30 लाख 59 हज़ार से बनाया जाएगा नाली।जानकारी के मुताबिक दोनो निर्माण कार्य सड़क/नाली निर्माण कुल लागत 48 लाख 59 हज़ार है।

इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने विधायक/महापौर को निर्माण कार्य की भूमिपूजन किये जाने पर उन्हें धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने मौके पर मौजूद असफरो व निर्माण एजेंसी को सड़क एवं नाली निर्माण कार्य में पानी न रुके ऐसी ढलान और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने कहा।

इस अवसर पर सभापति राजेश यादव,पार्षद दीपक साहू, काशीराम कोसरे,मनीष साहू कुलेश्वर साहू,कमल देवांगन,विनायक नातू,उपअभियंता करण यादव,उपअभियंता प्रेरणा दुबे,अनिकेत यादव के अलावा भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button