ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में सनी लियोन और जॉनी सिन्स के नाम, सरकारी सिस्टम की चूक उजागर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सनी लियोन और पोर्न स्टार जाॅनी सिंन्स की खूब चर्चा हो रही है।

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना का लाभ बस्तर में बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस सनी लियोन भी ले रही है।

इतना ही नहीं इस योजना की राशि सन्नी लियोनी के नाम पर हर महीने 1000 रुपए जमा भी हो रही है।

दरअसल छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए शुरू की गई़ महतारी वंदन योजना में लाभार्थी के तौर पर सनी लियोन नाम सामने आया है।

सनी लियोन के खाते में इस साल मार्च से दिसंबर तक योजना की 10 हजार राशि ट्रांसफर की गई है।

योजना में सनी लियोन और जाॅनी सिन्स का नाम आने पर अब इसकी खूब चर्चा भी हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया में महतारी वंदन योजना के नाम पर लाभार्थी महिला सनी लियोन पति जाॅनी सिन्स का नाम काफी वायरल हो रहा है।

महिला का पंजीयन क्रमांक MVY006535575 से दर्ज है। साथ ही पता बस्तर के तालूर का दर्ज है। इतना ही नहीं महिला के xxxxx76531 में हर माह 1000 हजार रुपये ट्रांसफर भी किये जा रहे है।

इस मामले को लेकर अब कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। वहीं, बीजेपी ने फर्जीवाड़ा कर योजना का लाभ उठाने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही है। इधर, जाँच में ये बातें सामने आई है कि योजना में लाभार्थी महिला सनी लियोन पति  जोनी सिन्स है, लेकिन जो आधार कार्ड दिया गया है वो किसी विरेंद्र जोशी नाम के व्यक्ति का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button