ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

दुर्ग में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश रैली, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग – बांग्‍लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यक समुदाय पर लगातार अत्‍याचार हो रहा है. लगातार हो रहे हमलों के विरोध में दुर्ग के राजेंद्र प्रसाद चौक आज बड़ा प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन के बाद कलेक्टर चौक तक आक्रोश रैली भी हुई. प आक्रोश रैली के बाद कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इनमें महिलाओं ने भी बड़ी भागीदारी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यक्रम हिन्दू रक्षा मंच सर्व समाज के द्वारा आयोजित किया.

बांग्लादेश में लगातार हिंदू के साथ अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे है. अत्याचार को लेकर सर्व हिंदू समाज दुर्ग के राजेंद्र प्रसाद चौक पर एक विशाल सभा किया उसके बाद आक्रोश रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को राष्ट्रपति का नाम ज्ञापन सौंपा। बांग्लादेश के वर्तमान प्रधानमंत्री मोहम्मद तानाशाह यूनुस के विरोध के नारे भी सर्व समाज द्वारा लगाया गया, मंच से सर्व समाज की ओर से दिलेश्वर उमरे ने कहा की अल्पसंख्यकों पर हो रही अत्याचार निर्ममता से हत्या बलात्कार को वहां की सरकार रोके. साथ ही अल्पसंख्यकों को सुरक्षा दे,बांग्लादेश में हिंदू संत स्वामी चिन्मयानंद स्वामी को मोहम्मद यूनुस की सरकार जेल से निशर्त रिहा करें.

वरना इसका परिणाम गलत होगा. हम शस्त्र और शास्त्र दोनों मे विश्वास रखते है. कार्यक्रम के दौरान दिलेश्वर उमरे, डॉक्टर दिप चटर्जी समाजसेवी चिकित्सक . कौशलेन्द्र प्रताप सामाजिक सतभाव प्रमुख, नीता जैन अधिवक्ता, प्रो. डॉ . संजीव कर्मकार सर्व समाज समन्वय महा सभा, लखन साहू. दीपक साहू.साहू समाज . रश्मि राजपूत राजपूत महिला समाज.व्योम पाद इस्कॉन आचार्य. अजय भसीन व्यापारी संघ, सुनील पटेल, मनीष सोनी मनीष दुबे, अनुज नारद. ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण. गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर, रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर,रजनी बघेल,जितेंद्र वर्मा,महेश वर्मा,दीपक सोनी,मनीष बुचसिया,महेश यादव एवम हिन्दू समाज के सभी प्रतिनिधि समिलित हुए.

मंच से डॉक्टर दीप चटर्जी और के पी सिंह ने कहा की बांग्लादेश में रह रहे हिन्दूओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है. हिन्दू संतों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उनके पूजा स्थल, मंदिर आदि पर इस्लामिक कट्टरपंथी निरंतर हमले कर रहे हैँ. इसी क्रम में इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास को आतंकवादी की तरह व्यवहार करते हुए उन्हें जेल में डाल दिया गया है. उनके साथ अमानवीय बर्बरता की गई है. विगत कुछ समय से मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार में हिन्दुओं के घरों में में तोड़फोड़, आगजनी के साथ ही उनके परिजनों पर हमले व मातृशक्ति के साथ दुराचार की घटनाएं लगातार बढ़ी हैँ. यहाँ तक की हिन्दू नाम रखने वालों के साथ मारपीट व उनके व्यवसाय पर हमले हो रहे हैँ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button