ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

शिव महापुराण कथा में सुरक्षा चूक, उतई थाना प्रभारी पर गिरी गाज

भिलाई नगर। जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में आयोजित “शिव महापुराण कथा” के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने उतई थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र दुर्ग में संबद्ध कर दिया है।

दिनांक 30 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक बोलवमं सेवा समिति, खुर्सीपार भिलाई के द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में प्रख्यात कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) कथा वाचन कर रहे हैं। कथा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था हेतु आदेश क्रमांक पुअ/दुर्ग/जिविशा/3880/2/2025 दिनांक 29.07.2025 के माध्यम से ड्यूटी आदेश जारी किया गया था, जिसमें सेक्टर-4 गणेश द्वार पर निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया था।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निरीक्षक चंद्रा द्वारा कार्यक्रम में आने वाले व्यक्तियों की तलाशी (Frisking) किए बिना ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा था, जो कि सुरक्षा में गंभीर चूक और आदेश की अवहेलना है। इससे कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी।

उक्त लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग में संबद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button