ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

थाना सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही: बर्थडे पार्टी में जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड का भी खुलासा

दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने बर्थडे पार्टी में दो गुटों के बीच हुए विवाद में हत्या की नीयत से प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपियों के षड्यंत्रपूर्वक ऑनलाइन गेमिंग के अवैध लेनदेन में संलिप्तता का भी खुलासा किया है।

घटना 18 मई 2025 की है, जब प्रार्थी सौरभ वर्मा अपने मित्र आयुष, सिद्धार्थ और रोहित के साथ होटल अमित पार्क भिलाई में सिद्धार्थ का जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान 3-4 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट पर उतारू हो गए। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर आयुष पर लकड़ी के डंडे और हाथ मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, चेहरे और माथे पर गंभीर चोटें आईं। साथ ही आयुष की KIA कार (CG 04 QC 0024) को भी नुकसान पहुंचाया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 581/2025 धारा 109(1), 296, 351(2), 115(2), 324, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 मई को आरोपी प्रखर चंद्राकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया। पूछताछ के दौरान प्रखर चंद्राकर ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी प्रियम शरण, पुल्कित चंद्राकर और करण सिंह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

मोबाइल जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी प्रखर चंद्राकर व पुल्कित चंद्राकर ने षड्यंत्रपूर्वक छल से म्युल बैंक खाता किराए पर लेकर ऑनलाइन गेमिंग में अवैध लेनदेन किया है। इस मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 594/2025 धारा 318(4), 61(2) BNS व 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

फरार चल रहे आरोपी प्रियम शरण को 15 जून को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुल्कित चंद्राकर और करण सिंह ने दिनांक 29-30 जुलाई को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुल्कित चंद्राकर से पुलिस रिमांड में पूछताछ कर जुर्म स्वीकार कराने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस पूरे मामले में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सहायक उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, संतोष मिश्रा, आरक्षक दुर्गेश राजपूत और यूर्या प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

मुख्य आरोपी – पुल्कित चंद्राकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी मरौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button