ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

दीपक नगर वार्ड में 36 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन, सड़क और नाली निर्माण से मिलेगी बड़ी राहत

दुर्ग/26 मई/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत दीपक नगर वार्ड क्रमांक 23 में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर के उपस्थिति में किया गया। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों की मौजूदगी में लगभग 36 लाख रुपये की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।

भूमि पूजन अंतर्गत सड़क नंबर 1 एवं 2 सहित अन्य स्थानों पर नाली निर्माण कार्य 17.50 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क नंबर 4 स्थित अनुप गटागट के सामने 9.66 लाख रुपये की लागत से सीमेंटीकरण कार्य तथा सड़क नंबर 6 में 8.50 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को जल निकासी, आवागमन तथा मूलभूत सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निगम प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि बरसात के पूर्व नाली निर्माण एवं जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि नागरिकों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,शेखर चंद्राकर, वार्ड पार्षद मनोज सोनी,रंजीता पाटिल,लोकेश्वरी ठाकुर,युवराज कुंजाम, मनीष कोठारी,पूर्व पार्षद मीना सिंह,विजय जलकारे,अरुण सिंह, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उप अभियंता अर्पणा मिश्रा सहित वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button