ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

कलेक्टर का औचक निरीक्षण: जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं पर फोकस

दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही प्रस्तावित नव निर्माण कार्यों पर संबंधित एजेंसी और अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की। उन्होंने मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बदलावों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान सुश्री चौधरी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी और आपातकालीन विभाग का दौरा किया। उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल में साफ-सफाई और डॉक्टरों के व्यवहार को लेकर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया और ड्यूटी चार्ट की समीक्षा की।

ओपीडी के निरीक्षण के दौरान कर्मचारी के देर से आने पर उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस तरह की लापरवाहियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। आईसीयू का दौरा करते हुए कलेक्टर ने डॉक्टरों और स्टाफ से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं के बारे में जाना।

उन्होंने आश्वासन दिया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज दानी एवं अन्य अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button