ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़दुर्ग

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

दुर्ग | दुर्ग पुलिस की यातायात पेट्रोलिंग टीम ने लाल सिग्नल तोड़ने, अनाधिकृत हूटर/सायरन के इस्तेमाल और नशे की हालत में वाहन चलाने के मामले में सख्त कार्रवाई की है। साथ ही फर्जी पत्रकार पहचान पत्र दिखाकर दबाव बनाने का प्रयास भी नाकाम कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नेहरू नगर चौक क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार चालक ने लाल बत्ती होने के बावजूद अनाधिकृत हूटर/सायरन बजाते हुए सिग्नल पार करने का प्रयास किया।

यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को तुरंत रोका। पूछताछ के दौरान चालक का व्यवहार संदिग्ध पाए जाने पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें वह नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया गया। वाहन में अनधिकृत हूटर/सायरन का प्रयोग भी स्पष्ट रूप से सामने आया।

जांच के दौरान चालक ने स्वयं को पत्रकार बताते हुए कथित प्रेस कार्ड दिखाकर पुलिस कार्रवाई पर दबाव बनाने की कोशिश की। संदेह होने पर जब पहचान पत्र की विधिवत जांच की गई, तो वह फर्जी पाया गया। पुलिस ने किसी भी प्रकार के दबाव को स्वीकार किए बिना निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई की।

मामले को गंभीर यातायात उल्लंघन मानते हुए चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे में वाहन चलाना), 184 (खतरनाक वाहन चालन) और 119(3) (अनाधिकृत हूटर/सायरन का प्रयोग) के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में यातायात पेट्रोलिंग टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की सतर्कता व तत्परता को सराहनीय बताया गया है।

दुर्ग पुलिस की अपील
यातायात पुलिस दुर्ग ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, यातायात संकेतों का पालन करें और अनाधिकृत हूटर/सायरन या फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल न करें। नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button