ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

पीएम आवास योजना: लॉटरी से 10 हितग्राहियों को मिला अपने घर का सपना,

दुर्ग/ 29 मई/ नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्मित आवासों का आवंटन पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से लगातार किया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र के सरस्वती नगर, मां कर्मा बोरसी एवं गोकुल नगर में एएचपी घटक के तहत निर्मित आकर्षक एवं किफायती आवास शहरवासियों के लिए बेहतर आवासीय विकल्प बनकर उभर रहे हैं, जिसके चलते हितग्राहियों द्वारा लगातार आवेदन किए जा रहे हैं।

निगम प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह प्राप्त आवेदनों के आधार पर लॉटरी के माध्यम से निष्पक्ष तरीके से आवासों का आवंटन किया जा रहा है। इसी क्रम में गोकुल नगर में 1, सरस्वती नगर में 5 एवं मां कर्मा बोरसी में 4 आवासों हेतु कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया।

महापौर अलका बाघमार ने एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर,लीना दिनेश देवांगन, शशि साहू, रंजीता पाटिल एवं सहायक अभियंता संजय ठाकुर की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न कर हितग्राहियों को आवास आवंटित किए।

महापौर के हाथों हितग्राहियों को आवंटन पत्र भी प्रदान किए गए। लॉटरी प्रक्रिया में प्रत्येक हितग्राही ने स्वयं पर्ची निकालकर अपने आवास का चयन किया, जिससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। निगम प्रशासन ने जानकारी दी कि सम्पूर्ण राशि जमा करने के पश्चात हितग्राहियों को आधिपत्य पत्र प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित मकानों में केवल पात्र हितग्राही ही निवास करेंगे। यदि कोई हितग्राही आवास को किराये पर देता पाया गया, तो नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।

कार्यक्रम दीपक संचेती सीएलटीसी MIS द्वारा किया गया , जिसमे रामदास साहूसहायक ग्रेड-03 सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button