ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

शिव महापुराण कथा आयोजन के दौरान यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा रात्रिकालीन यातायात प्रबंधन हेतु विशेष दल की तैनाती की गई

भिलाई| सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित शिव महापुराण कथा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा रात्रिकालीन यातायात नियंत्रण हेतु समयावधि रात्रि 09:00 बजे से 12:00 बजे तक के लिए एक विशेष प्रवर्तन दल (Special Enforcement Team) का गठन किया गया है।

इस दल की नियुक्ति आयोजन के पश्चात श्रद्धालुओं की वापसी के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा स्थल पर रुके नागरिकों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

गठित दल द्वारा रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई की गई, जिसमें निम्नानुसार प्रवर्तनात्मक प्रकरण दर्ज किए गए:-
* ड्रिंक एंड ड्राइव के अंतर्गत 05 प्रकरण में कार्यवाही की गई
• प्रेशर हॉर्न के उपयोग पर:- 18 प्रकरण में कार्यवाही की गई।
• तेज रफ्तार (Rash Driving) के अंतर्गत:- 17 प्रकरण में कार्यवाही की गई।
• बिना हेलमेट दोपहिया वाहन संचालन पर:- 07 प्रकरण में कार्यवाही की गई।
• बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन संचालन पर:- 08 प्रकरण में कार्यवाही की गई।
उपरोक्त व्यवस्था का उद्देश्य आयोजन स्थल पर यातायात की निर्बाधता एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ट्रैफिक पुलिस दुर्ग द्वारा यह व्यवस्था शिव महापुराण कथा की अवधि तक प्रतिदिन प्रभावशील रूप से जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button