ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

लंबित डीए की मांग को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन देगा धरना, कलेक्टर दुर्ग को दी सूचना

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन द्वारा लंबित महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने की मांग को लेकर 3 जून 2026 को धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने की सूचना कलेक्टर दुर्ग को प्रेषित की गई है।

 संगठन ने बताया कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी, न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत कर दिया गया है, लेकिन प्रदेश के लगभग साढ़े चार लाख शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अब तक डीए की घोषणा नहीं की गई है।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि इससे प्रदेश के कर्मचारियों में भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि केंद्र सरकार की तिथि से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाए तथा पूर्व के लंबित डीए एरियर्स का भुगतान भी किया जाए।

संगठन के प्रांतीय महामंत्री विजय लहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान (बाबा भाई), जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, जिला सचिव शिवदयाल घृतलहरे सहित अनुरूप साहू, धर्मेंद्र देशमुख, सुखेंद्र देवांगन और मोतीराम खिलाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जून 2026, बुधवार को भोजनावकाश के दौरान माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button