ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
छत्तीसगढ़

Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में सुबह 11:30 बजे आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

हालांकि बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रदेश के विकास, प्रशासनिक कार्यों और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श करेगी। सभी की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

किसानों को मिल सकती है राहत

मानसून और खरीफ सीजन को देखते हुए कैबिनेट बैठक में कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा होने के संकेत हैं। किसानों को राहत देने के लिए कुछ अहम प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। कृषि विभाग की योजनाओं और अन्य संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि सरकार की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पिछली बैठक में हुए थे कई बड़े फैसले

गौरतलब है कि पिछली कैबिनेट बैठक में ग्रामीण रोजगार, आजीविका संवर्धन और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। मंत्रिपरिषद ने ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी देने वाली नई योजना को मंजूरी दी थी। इसके अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ योजना तथा छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) नीति-2026 के प्रारूप को भी स्वीकृति प्रदान की गई थी।

अब आज होने वाली कैबिनेट बैठक से किसानों, ग्रामीण विकास और विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button