ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
छत्तीसगढ़दुर्ग

लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

शंकर नाला, सरस्वती नगर, वार्ड 34 व 57 सहित विभिन्न विकास कार्यों पर लिए गए अहम निर्णय,

दुर्ग, 21 जुलाई। नगर पालिक निगम दुर्ग मुख्यालय में आज महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में लोक कर्म विभाग के प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई,बैठक में नगर निगम के सभी जोनों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

प्रभारी श्री चन्द्राकर ने प्रत्येक कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए यह समीक्षा की कि कौन-कौन से कार्य प्रारंभ हो चुके हैं, कौन से कार्य प्रगतिरत हैं तथा किन कार्यों का कार्यादेश जारी होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। उन्होंने लंबित कार्यों के कारणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में नियोजन एवं लोक कर्म समिति के विभिन्न विषयों पर लिए गए निर्णयों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान आर.आई. एवं पटवारी की मांग, शंकर नगर पानी टंकी क्षेत्र का सीमांकन एवं घेराबंदी, शंकर नाला (अग्रसेन चौक से शिवम् तक) में बोल्डर एवं गाद की सफाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र प्रेषित करने तथा नाला किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही नगर निगम के समस्त वार्डों में आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत, पार्षद निधि से सीसीटीवी कैमरों के संधारण एवं नए कैमरे लगाने, निगम में इंजीनियरों की आवश्यकता, वार्ड क्रमांक 57 स्थित शंकर नाला के एनीकट की चौड़ाई बढ़ाकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने सहित विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वार्ड क्रमांक 34 स्थित आवासीय क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा मलबा फेंके जाने पर रोक लगाने, सरस्वती नगर आवास की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण, वार्ड क्रमांक 34 में नाली एवं पुलिया मरम्मत का प्राक्कलन तैयार करने, शास्त्री चौक तालाब के अतिरिक्त जल की निकासी को नाले से जोड़ने, गंजपारा रोड से नदी रोड जाने वाले मार्ग पर महावीर पार्क के समीप नाली को सीधा कर जल निकासी व्यवस्था सुधारने, अधोसंरचना मद से नाली, सड़क एवं बाउंड्रीवाल निर्माण तथा सभी वार्डों में डस्ट फिलिंग के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो तथा जिन कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।

बैठक में कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन,गोविंद्र देवांगन,सरस निर्मलकर,आशीष चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, मो. सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, हरिशंकर साहू, सुरेश केवलानी, पंकज साहू सहित नगर निगम के विभिन्न जोनों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button