ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
देश

बड़ा हादसा: बिल्डिंग के चौथे मंजिल से कूदी युवती, अस्पताल में इलाज जारी

इंदौर। विजय नगर क्षेत्र की एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल से  कूदने के बाद युवती नीचे की दुकान के शेड पर जा गिरी। इससे उसे कम चोटें लगी और जान भी बच गई। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ने खुद छलांग लगाई।

युवती कुछ दिन पहले ही घटना स्थल के पड़ोस के सुख सागर अपार्टमेंट के चौथे माले पर रहने आई थी। जिस दुकान के शेड पर वह गिरी उसके दोनों तरफ लोहे के एंगल थे और एसी के जंगले भी लगे थे, लेकिन बीच के हिस्स में गिरने से वह बच गई।

गुरुवार दोपहर विजय नगर क्षेत्र की एक बिल्डिंग से एक युवती गिर पड़ी। उसने काले रंग के कपड़े पहने थे। युवती तल मंजिल की दुकान के  शेड पर जा गिरी। उसे गिरते देख लोग बचाने दौड़े और दो व्यक्तियों ने उसे शेड से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची।

हादसे के बाद युवती बेहोशी की हालत में है, इसलिए उसका नाम पुलिस को पता नहीं चल सका।पुलिस युवती के बारे में जानकारी जुटाकर उसके परिजनों को खबर करेगी। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button