ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

राहुल परिहार को केंद्रीय जेल दुर्ग का संदर्शक किया गया नियुक्त

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और कांकेर जिला सह प्रभारी राहुल परिहार को गृह मंत्री एवं दुर्ग जिला के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से केंद्रीय जेल दुर्ग का संदर्शक नियुक्त किया गया है।

राहुल परिहार प्रदेश में एक तेज तर्रार युवा नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की और पूर्व विधायक भसीन जी के साथ लंबे समय तक कार्य किया। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिले और प्रदेश में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

उनकी नियुक्ति पर युवा मोर्चा में उत्सव का माहौल है। इस अवसर पर राहुल परिहार ने कहा कि उनका उद्देश्य जेल में कैदियों के सुधार के लिए कदम उठाना रहेगा। वे जेल में योग, भजन, और कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जेल प्रशासन से अनुरोध करेंगे।

राहुल परिहार ने पूर्व विधायक भसीन जी को याद करते हुए कहा कि उनकी दी हुई राजनीतिक शिक्षा से वे अपने कार्यों के प्रति ईमानदार रहेंगे। उन्होंने गृह मंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल, जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक राकेश सेन, दिव्या भसीन, और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दी गई सभी जिम्मेदारियों को वे ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button