ब्रेकिंग
दुर्ग में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, दोषी आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ...
छत्तीसगढ़

सूरजपुर वार्ड क्रमांक,2 और 4 में नाली निर्माण के कई माह बाद भी नहीं ढंका गया स्लैब मोहल्लेवासी त्रस्त नगरपालिका मस्त,

संवाददाता, सौरभ साहू :-

सूरजपुर  : सूरजपुर के वार्ड क्र. 2 और 4 में लगभग 3 माह से नाली निर्माण कार्य हुआ और साथ ही नाली को ढकने के लिए स्लैब भी बनाया गया था, लेकिन आज तक लगभग 200. मीटर से जादा नाली के ऊपर स्लैब नहीं लगाया गया, वार्ड वासियों का कहना है जब भी हम कहते हैं इस नाली को ढक कर कंप्लीट करें तो कहा जाता है लेबर नहीं, धान लगाने में व्यस्त हैं और अब कटाई में व्यस्त हैं, कुछ इसी तरह टाल दिया जाता है तीन माह से ऊपर हो गया |

स्लैब का उपयोग अभी तक नहीं हुआ है, साथ ही वार्ड के लोग का कहना है नगर पालिका भुगतान के कामों पर जोर दिया जाता है,, दुर्घटना या अनहोनी से कोई लेना देना नहीं है,,
नाली का काम लोगों के निकास और सुविधाओं के लिए बनाया जाता है न कि किसी घटना को अंजाम देने के लिए, सड़क से लगा हुआ नाली बना है गाड़ियों, बच्चों सभी का आना जाना लगा रहता है, इस तरह नजरंदाज करना किसी दुर्घटना को दावत देने जैसा है?

विश्वसनीय सूत्रों का कहना है– नाली और स्लैब निमार्ण में गुणवत्ताहीन कार्य हुआ है, नाली को ढकने के लिए स्लैब निर्माण में शटरिंग प्लेट की जगह बांस के टुकड़ों और सीमेंट की बोरी का इस्तेमाल किया गया है, जो लम्बे समय तक टिक नहीं मुश्किल है, साथ ही नगर पालिका बिल भुगतान से लेकर कमीशन पर जोर दिया जारहा है, काम चाहे जैसा हो पूरा या अधूरा, कोई उत्तरदायित्व नहीं….

सवाल–
गुणवत्ताहीन स्लैब निमार्ण हुआ है तो जिम्मेदार कौन?
क्या नगर पालिका बिल भुगतान के सिवाय कुछ नहीं देख रहे, काम जैसा भी हो

पूरा या अधूरा?
नगर पालिका के अधिकारी और जिन्हें जनता ने चुन कर गद्दी पर बैठाया है क्या उनकी दायित्व नहीं?.. या यूं कहें कि किसी प्रकार का रोग, गंदगी, दुर्घटना का

इंतजार कर रहे?…
अब देखना है कि उत्तरदायित्व द्वारा नाली को स्लैब से कब ढकवाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button