ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भिलाई

नियमित भ्रमण के दौरान निगम कमिश्नर की नजर पड़ते ही करवाया अवैध निर्माण पर कार्यवाही

भिलाई। दक्षिण गंगोत्री क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण पर रविवार को भिलाई निगम ने कार्रवाई की है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के नियमित
भ्रमण के दौरान निगम के रिक्त भूखंडों का राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी के
साथ निरीक्षण किया जा रहा था।

इस दौरान उनकी नजर दक्षिण गंगोत्री के बास लकड़ी टाल के पास अवैध निर्माण पर गया। पूछने पर जब उनसे कागज मांगा गया तो उनके पास भवन अनुज्ञा एवं भूखंड का कागज नहीं था। तत्काल रूप से कार्य को बंद कराया गया।

नेहरू नगर जोन के आयुक्त  अजय सिंह राजपूत जोन राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, को भेज करके निर्मित क्षेत्र का पैमाइश करवाया गया। तब पता चला कि रविंद्र सिंह आत्मज ब्रह्मदेव सिंह लगभग 2500 वर्ग फुट, जेठू राम साहू पिता स्वर्गीय  फुदूक राम साहू द्वारा 1800 वर्ग फुट में में अवैध
निर्माण किया जा रहा था।

संबंधित को कार्य बंद करने का नोटिस दिया गया। उसे चेतावनी दी गई कि अगर उसके द्वारा अवैध निर्माण किया हो गया तो छत्तीसगढ़ नगर पाली निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए, अवैध निर्माण को गिरा दिया जाएगा ।

अवैध निर्माण करता द्वारा बड़े चालाकी से सामने से लकड़ी टाल और बास का स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया था। पीछे साइड में अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। जिससे सामान्य तौर पर देखने पर निर्माण पता ना चले।

कोई भी व्यक्ति नगर निगम भिलाई क्षेत्र में बिना भवन अनुज्ञा के अवैध रूप से निर्माण करेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button