ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र कोड़िया एवं बोरीगारका का किया निरीक्षण

दुर्ग | कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कोड़िया एवं बोरीगारका के धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोड़िया में स्थित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक एवं किसानों से चर्चा की। समिति प्रबंधक ने बताया कि कल से धान उठाव का कार्य प्रारंभ होना है।

नियमित रूप से धान खरीदी जारी है। किसानों को समय सीमा के भीतर भुगतान किया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में बारदाने भी उपलब्ध है। कलेक्टर  चौधरी नेे समिति प्रबंधक से कहा कि छोटे किसानों को धान बिक्री प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने समिति प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी को प्रति सप्ताह स्टॉक सत्यापन कराए जाने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने पीडीएस प्रक्रिया से संबंधित समस्या का भी शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर  चौधरी ने उपस्थित कृषकों की समस्या सुनी और उन्हें आश्वासित किया कि टोकन की समस्या का निराकरण शासन स्तर पर किया जाने का प्रावधान है।

टोकन कटने में आने वाली आंॅनलाईन समस्या के निराकरण हेतु शासन से चर्चा की जाएगी। उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों का सही संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी खाद्य नियंत्रक  टी.एस. अत्री, डी.एम.ओ.  भौमिक बघेल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button