ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

योजना अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर 10340 बालिकाओं का खाता खुलवाया गया

दुर्ग | कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत 06 नवंबर से 30 नवंबर 2024 तक बालिकाओं का खाता खोलने हेतु अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में बेटियों की शिक्षा और भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना है।

महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में माह नवम्बर 2024 में सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत महतारी वंदन योजना से लाभांवित हो रही महिलाओं के सहयोग से 10340 बालिकाओं का खाता खुलवाया गया। अब तक वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14887 बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत खाता खुलवाया जा चुका है।

जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सांतरा एवं अचानकपुर में लगभग सभी बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया जा चुका है। इस अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी  अजय शर्मा,

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शैल ठाकुर तथा समस्त परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया है।

योजना के क्रियान्वयन के तहत, जिले के 59 सेक्टरों में डाकघरों की मदद से 118 विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों को योजनाओं की जानकारी दी गई और बेटियों के लिए खाता खोलने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया।

विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जानकारी दी गई और लोगों को प्रोत्साहित किया गया। जिला प्रशासन ने अपील की है कि अधिक से अधिक अभिभावक इस योजना का लाभ उठाएं और अपनी बेटियों के भविष्य को सशक्त बनाएं।

सुकन्या समृद्धि योजना- बालिकाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनकी शिक्षा व विवाह हेतु बचत को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना संचालित है। इस योजना के अंतर्गत खाता बालिका के नाम पर 10 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक खोला जा सकता है एवं एक बालिका के नाम पर एक ही खाता डाकघरों और अधिकृत बैंकों में खोला जा सकता है।

प्रत्येक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम जमा राशि 250 रूपये एवं अधिकतम जमा राशि 1.50 लाख रूपये है। इसमें ब्याज दर सामान्य ब्याज दरों की तुलना में अधिक होती है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी और सहायता के लिए नजदीकी डाकघर या आंगनबाड़ी केंद्र/एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय/महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग से संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button