ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

कृषक उन्नति योजना- महिला किसान कीर्ति तापस ने खेती में किया नवाचार, किसानों के लिए नई दिशा

दुर्ग।  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई कृषक उन्नति योजना ने राज्य के किसानों के जीवन में नई क्रांति ला दी है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह योजना एक वरदान साबित हो रही है, जो कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ रही हैं। इस योजना के तहत किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी का लाभ मिल रहा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

राज्य के चंद्रखुरी गांव की  कीर्ति तापस इस योजना के तहत सफलता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। महिला किसान कीर्ति तापस ने पहले सब्जी और केले की खेती की थी, लेकिन इसमें लागत ज्यादा और मुनाफा कम था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने की योजना शुरू करने के बाद उन्होंने धान की खेती शुरू की, जो अब उन्हें ज्यादा लाभ दे रही है।

कीर्ति तापस 7 एकड़ में धान की खेती करती हैं और उनका कहना है कि धान की खेती में मेहनत और लागत बहुत कम है, जबकि मुनाफा दोगुना है। इस बार उनकी खेती से उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है, जिसे वह अपनी स्थिति को और सशक्त और व्यवस्थित करने के लिए उपयोग करेंगी। उनका लक्ष्य खेती में नवाचार करके और अधिक उन्नति प्राप्त करना है।

कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राज्य के 24.72 लाख किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके एवज में किसानों को 31,914 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इस योजना के जरिए न केवल धान की खेती को प्रोत्साहन मिला है, बल्कि सब्जी और अन्य फसलों के किसानों को भी धान की ओर आकर्षित किया गया है।

कृषक उन्नति योजना ने महिलाओं को कृषि क्षेत्र में एक नई दिशा दी है। कीर्ति तापस जैसे उदाहरण यह सिद्ध करते हैं कि सही मार्गदर्शन और संसाधनों के साथ महिलाएं कृषि क्षेत्र में भी सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं। कृषक उन्नति योजना के जरिए छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि क्षेत्र में एक नया मोड़ आया है।

यह योजना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद कर रही है।  कीर्ति तापस जैसी किसान महिलाओं की सफलता से यह साफ है कि जब महिलाएं और पुरुष समान रूप से कृषि में योगदान देते हैं, तो राज्य की उन्नति की दिशा स्पष्ट होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button