ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
भिलाई

तालाबों को संवारने हर रोज 6 घंटे की सफाई-आयुक्त ने की अपील

रिसाली |  रिसाली निगम क्षेत्र के तालााबों को संवारने हर रोज 5-6 घंटे की कवायद की जा रही है। नियमित दर्जनभर कर्मचारियों के अलावा 6 मछुआरों की मदद से जलीय पौधों को बाहर निकाला जा रहा है।

तालाबों को सहेजने मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। कल्याणी मंदिर और शीतला तालाब वर्तमान में गंदगी से अटा पड़ा है। लोग विसर्जन कुंड की जगह तालाब के साफ पानी में पूजन सामाग्री का विसर्जन कर रहे है।

इसके अलावा दोनो ही तालाब में जलीय पौध फैल चुका है। जलीय पौध और विसर्जीत सामाग्री को तालाब से बाहर निकालने का कार्य हर दिन 5-6 घंटे तक किया जा रहा है। सफाई कार्य का निरीक्षण आयुक्त मोनिका वर्मा ने की। उन्होंने इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही करे।

पार्षदों की बैठक
दरअसल कल्याणी मंदिर तालाब में लक्ष्मीनगर एवं टंकी मरोदा के दोनो वार्डवासी निस्तारी करते है। दोनो वार्ड के नागरिक तालाब पर आश्रीत है। यही वजह है कि तालाब को संवारने और उसे सुरक्षित करने आयुक्त ने पार्षद विलास बोरकर, विधि यादव और सरिता देवांगन के साथ गुरूवार को बैठक करेंगी।

दोनो तालाब में घासकार मछली का पालन

दोनो ही तालाब की सतह में जलीय घास का जाल बिछ चुका है। इस वजह से पानी में काई जमने की शिकायत है। आयुक्त ने घास को पूर्ण रूप से खत्म करने घासकार मछली छोड़ने के निर्देश दिए है।

आयुक्त ने की अपील
निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि तालाब का उपयोग केवल निस्तारी के लिए करे। तालाब सूरक्षित होने से भूजल स्तर भी बढ़ेगा। तालाब में किसी तरह का पूजन सामाग्री को न छोड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button