ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
बेमेतरा

मोबाइल फोन के लोकेशन से पकड़ में आए बाइक चोर

साजा | नगर में लगातार चोरों का अपराध बढ़ता जा रहा है। लगातार कई महीनों से चोर नगर में आतंक मचा कर रखे थे। वहीं लगातार चोरी की घटना घटित होने से रामकृष्ण साहू पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा व एसडीओपी बेरला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साजा|

तथा सायबर सेल बेमेतरा के संयुक टीम द्वारा शहर व गांवों में लगातार अज्ञात चोरों व पुराने निगरानी गुंडा बदमाशों से पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी हर्ष वर्मा पिता सूर्यकांत वर्मा वार्ड नंबर 6, पोषण साहू पिता पीलाराम साहू वार्ड 1, बादल स्वीपर पिता राजेश स्वीपर वार्ड 10, गौरव साहू पिता मुकेश साहू वार्ड 15 ने साथ मिलकर घरों से 10 मोटर सायकल व बाजार से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।

वही चोरों ने घूमकर आसपास ग्राहकों को सस्ते दाम में बाइक को बेचकर अवैध लाभ अर्जित किये। वही 10 बाइक की कीमत 400000 व 1 नग मोबाइल 10000 रुपए मिलाकर 410000 रुपए के सामान को खरीदने वाले अलग अलग आरोपियों से जप्त किया गया।

जिसमे सह आरोपी लेखराम निषाद देवरबीजा, असलम खान कोदवा, मोनू साहू चोटमरा, गिरधारी यादव चोटमरा, नरेश वर्मा डोंगीतराई, विकाश यादव भाटापारा साजा, लक्की साहू धौराभाठा, शोभासाहू भाटापारा साजा, मेघनाथ सेन ठेंगाभाथा, अमित साहू सोड, को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 266/2024 धारा 305क, बीएनएस अपराध क्रमांक 269/2024 धारा 302(2), अपराध क्रमांक 277/2024 धारा 302 (2) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय साजा में पेश किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा, प्रधान आरक्षक विजय साहू, गोरी शंकर शर्मा, नयनदास, विजेंद्र सिंह, आरक्षक गोलू पटेल, राजू यादव, सायबर सेल प्रभारी मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, विनोद, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, सौरभ सिंह, मोती जायसवाल, विनोद सिंह की टीम की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button