ब्रेकिंग
1200 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, डीएवी स्कूल में चला ‘स्वच्छ पाठशाला’ अभियान राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़दुर्ग

कबीर जयंती पर 29 जून को नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस दुकानें एवं पशु वध गृह रहेंगे बंद,उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

दुर्ग,/27 जून। नगर पालिक निगम/ राज्य शासन के स्थानीय शासन विभाग के परिपत्र क्रमांक 906/69/मं./18-3/90 दिनांक 18 मई 1990 के प्रावधानों के अनुसार कबीर जयंती के अवसर पर सोमवार, 29 जून 2026 को नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी पशु वध गृह,मांस विक्रय की दुकानों को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन के निर्देशों के अनुरूप उक्त दिवस पर किसी भी प्रकार का पशु वध अथवा मांस विक्रय की अनुमति नहीं होगी।

सभी संबंधित संचालकों से अपील की गई है कि वे आदेश का पालन करते हुए अपनी दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद रखें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

नगर निगम ने बताया कि आदेश के पालन की निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम क्षेत्र में निरीक्षण करेगी। यदि कोई संचालक आदेश का उल्लंघन करते हुए पशु वध या मांस विक्रय करते पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध प्रचलित नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button