ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर

ग्रीन कॉरिडोर से 38 मिनट में रायपुर पहुंची एम्बुलेंस, सटीक यातायात व्यवस्था की सराहना

भिलाई / रायपुर: आज, 19 दिसंबर 2024 को सेक्टर 09 हास्पिटल भिलाई से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर के लिए एक 68 वर्षीय मरीज को एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया। मरीज, आमेश कुमार, जिनका इलाज भिलाई में चल रहा था, उनकी तबियत में सुधार नहीं हो रहा था|

जिससे उन्हें रायपुर के रामकृष्ण हास्पिटल रेफर किया गया। इस दौरान, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जितेन्द्र शुक्ला,

पुलिस अधीक्षक दुर्ग, के निर्देशों पर और सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक ग्रीन कॉरिडोर स्थापित किया।

ग्रीन कॉरिडोर का समुचित संचालन

सटीक यातायात व्यवस्था और हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से एम्बुलेंस को महज 38 मिनट में सेक्टर 09 हास्पिटल भिलाई से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर तक पहुँचाया गया।

इस दौरान हाईवे पेट्रोलिंग-02 द्वारा पायलटिंग की गई, और चौक/चौराहों पर यातायात अधिकारियों ने मोर्चा संभाला ताकि रास्ते में कोई भी रुकावट न आए।

नागपुर से सत्य साईं हॉस्पिटल के लिए ग्रीन कॉरिडोर

इसी तरह, पिछले रात 18 दिसंबर 2024, नागपुर से एक 3 वर्षीय बच्ची को इलाज के लिए नया रायपुर सत्य साईं हॉस्पिटल भेजने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया। दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा रात के 1:30 बजे अंजोरा बाईपास से पायलटिंग करते हुए एम्बुलेंस को कुम्हारी टोल प्लाजा तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button