ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

बिना नवीनीकरण संचालित मोबाइल टावरों पर निगम सख्त

दुर्ग ; नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में बिना नवीनीकरण के संचालित मोबाइल टावरों को लेकर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर मोबाइल टावर संचालकों को नोटिस जारी की गई है। शहर में वर्तमान में कुल 123 मोबाइल टावर संचालित पाए गए हैं, जिन पर निगम द्वारा 2 करोड़ 18 लाख 49 हजार रुपये का डिमांड बिल संबंधित संचालकों एवं कंपनियों को भेजा गया है।

इसके बावजूद कई कंपनियों द्वारा निगम की नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिसके चलते अब कठोर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। नगर निगम द्वारा अवैध रूप से संचालित मोबाइल टावरों के बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

निगम जांच में शहर के विभिन्न वार्डों में मोबाइल टावरों का बिना वार्षिक नवीनीकरण के संचालन पाया गया है। नियमानुसार प्रत्येक मोबाइल टावर का प्रति वर्ष नवीनीकरण कराना अनिवार्य है, जिसका पालन संबंधित कंपनियों द्वारा नहीं किया गया।

शहर में मोबाइल टावर स्थापित करने वाली प्रमुख कंपनियों में आइडिया, अमेरिकन टावर, बीएसएनएल, बीटीए सेल्स, क्यूपो टेलीकॉम, एस्सार टेलीकॉम, एसेंड टेलीकॉम, आदिया सेल्युलर, इंडिया टेलीकॉम, रिलायंस जियो इंफोकॉम, वोडाफोन वायरलेस, टीटी इंफो सर्विस सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं, जिनके टावरों पर कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल के द्वारा मोबाइल टावर संचालकों, एजेंसियों एवं भवन मालिकों से इस विज्ञप्ति के माध्यम से अपील की गई है कि वे तत्काल नगर पालिक निगम दुर्ग के लाइसेंस विभाग में उपस्थित होकर नवीनीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं, अन्यथा टावरों के बिजली कनेक्शन विच्छेदित कर दिए जाएंगे।

इस संबंध में अनुज्ञप्ति अधिकारी श्री आर.के. बोरकर को निर्देशित किया गया है। साथ ही सीएसईबी, राजस्व टीम एवं अतिक्रमण दल को संयुक्त रूप से तत्काल कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button