ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

अफीम, डोडा चूरा के सांथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

दुर्ग  : थाना दुर्ग पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे ग्राम महमरा कैफेटेरिया के पास जीप क्रमांक C.G.07 ZD 9956 के चालक द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ अफीम तथा डोडा चूरा को अपने जीप में रखकर अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने हेतु लोगों को बिकी कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार उपरोक्त आरोपी सुरेन्दर सिंह पिता सिंघाड़ा सिंह उम्र 76 वर्ष निवासी ग्राम चिखली चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला-दुर्ग वर्तमान कादंबरी नगर सरस्वती स्कूल के पास बबलू का किराये का मकान थाना मोहननगर जिला दुर्ग को घटना स्थल से घेराबंदी कर पकड़ा गया|

जिसके कब्जे से काफी मात्रा में मादक पदार्थ डोडा चूरा, अफीम, घटना में प्रयुक्त जीप वाहन, व 01 नग मोबाईल फोन कुल कीमती करीबन 1,81,000 रूपये को जप्त किया गया है। उक्त मादक पदार्थ को किसी अज्ञात लड़कों द्वारा हाईवे पर पहुंचाना बताया गया जिसे चिल्हर में ट्रक चालकों को बिकी करना बताया गया है।जिसके सप्लाई चैन को ध्वस्त करने हेतु पुलिस द्वारा सतत् कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अंजोरा उनि खेलन सिंह साहू व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

अपराध कमांक :-637/25
धारा :- 18 (ख), 15 (ख), 27 (क) एन.डी.पी. एस.एक्ट

नाम पता आरोपी :- सुरेन्दर सिंह पिता सिंघाड़ा सिंह उम्र 76 वर्ष निवासी ग्राम चिखली चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला-दुर्ग वर्तमान कादंबरी नगर सरस्वती स्कूल के पास बबलू का किराये का मकान थाना मोहननगर जिला दुर्ग

बरामद मादक पदार्थ :-
01.मादक पदार्थ डोडा चूरा का वजन 3.869 कि.ग्रा. कीमती 58,000/-रूपये
02.अफीम चिट्टा चिपचिपा वजन 57 ग्राम कीमती 9000/-
03.एक पोर्टेबल इलेक्ट्रिानिक तौल मशीन कीमती करीबन 2,000/-रूपये
03.एक पुरानी वाहन जीप कमांक C.G.07 ZD 9956 कीमती करीबन 1,00,000/- रूपये
04.नग नोकिया कंपनी का की पैड मोबाईल फोन कीमती करीबन 1500/- रूपये
05.मादक पदार्थ डोडा चूरा एवं अफीम की बिकी रकम 11,000/- कुल कीमती 1,81,500/- रूपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button