ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

सुपेला पुलिस की कार्रवाई: एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने एक्टिवा चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा, एक मोबाइल फोन और एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित चोरी की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना 19 अगस्त की है, जब नेहरू नगर ईस्ट निवासी सईद खान की स्कूटी (सीजी 07 सीयू 9581) घर के सामने से चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। प्रार्थी को संदेही द्वारा फोन कर 6 हजार रुपये में स्कूटी लौटाने की बात कही गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को घड़ी चौक के पास से पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आदित्य बाग उर्फ आदि (पता–कुकुरबेड़ा, थाना आमानाका रायपुर, हाल निवास मॉडल टाउन स्मृति नगर, थाना सुपेला) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की एक्टिवा, मोबाइल और धारदार चाकू बरामद किए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वर्तमान मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 83/2025 धारा 303(2), 308(1) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button