ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
रायपुर

बेटी से जन्मदिन मनाने का किया था वादा, लेकिन उससे पहले देश के लिए शहीद हो गए एएसपी आकाश राव — सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुंजे वीरगति को प्राप्त हो गए। वे दो दिन बाद 11 जून को अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने रायपुर आने वाले थे, लेकिन देशसेवा के पथ पर वे अपनी शहादत देकर अमर हो गए।

जानकारी के अनुसार, शहीद आकाश राव ने बेटी से जन्मदिन साथ मनाने का वादा किया था। इससे पहले वे एक सप्ताह पूर्व अपने घर आए थे और अपने बेटे का जन्मदिन भी पूरे परिवार के साथ मनाया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनका आखिरी मिलन होगा। अब बेटी का जन्मदिन एक वीर पिता की याद में सिमट कर रह जाएगा।

उनके बलिदान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “यह अत्यंत दुखद है, मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं।” मुख्यमंत्री ने घायल अन्य जवानों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

सीएम साय ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। इसी बौखलाहट में नक्सली इस तरह की कायराना घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन अब उनका अंत निकट है।

शहीद एएसपी आकाश राव का अंतिम संस्कार मंगलवार को महादेवघाट में किया जाएगा।उनकी शहादत ने प्रदेशवासियों की आंखें नम कर दी हैं, लेकिन उनका बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button