ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़दुर्ग

एसीसीयू टीम और पेट्रोलिंग पार्टी की कार्यवाही से चाकूबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार

भिलाई नगर |   थाना भिलाई नगर पुलिस ने शीतला तालाब पार, रूआबांधा के पास चाकूबाजी करने वाले आरोपी अनुभव मसीह (19) को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 नग लोहे का चाकू जब्त किया। आरोपी के पास अपने चाकू रखने के कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उसे धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस घटना में एसीसीयू टीम और थाना भिलाई नगर पेट्रोलिंग पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी असामाजिक तत्व या संदिग्ध व्यक्ति को देखा जाए तो तुरंत नजदीकी थाना में सूचित करें।

गिरफ्तार आरोपी :-

अनुभव मसीह, उम्र 19 वर्ष, निवासी मैत्री कुंज, प्रगति नगर, रिसाली, थाना नेवई, जिला दुर्ग (छ.ग.)

यह कार्रवाई नागरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्थलों पर भय उत्पन्न करने वाले अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कदम उठाने का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button