ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

पक्ष विपक्ष के सुझाव के साथ महिलाओ को टैक्स में छूट, मल्टी लेवल पार्किंग गया नगर में पानी टंकी सहित कई योजना ,सर्वसम्मति से हुआ पारित

दुर्ग । नगर पालिक निगम के मुख्यालय सभागार में सभापति श्याम शर्मा के अध्यक्षता में निगम की पहली सामान्य सभा बुलाई शुक्रवार को दुर्ग नगर निगम के महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने सदन में पहला बजट पेश करते हुए कहा मैं बजट के तथ्यों को आपके समक्ष रख रही हूँ। इस बजट में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए समस्त स्त्रोतों एवं ऋण अनुदान से प्राप्ति के रूप में 5 सौ 19 करोड़ 52 लाख का प्रावधान किया गया है|

तथा अनुमानित प्रारंभिक शेष 01 अरब 28 करोड़ 08 लाख, इस प्रकार कुल आय 6 अरब 47 करोड़ 61 लाख रू० दर्शाया गया है। व्यय शीर्ष में विभिन्न मदों में 5  सौ 19 करोड़ 57 लाख रू० एवं अंतिम शेष 1 अरब 28 करोड़ 03 लाख का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार आगामी वर्ष 2025-26 के लिए कुल 647.61 करोड़ का बजट अनुमानित किया गया है|

, जिसके आय पक्ष में राजस्व आय 177.45 करोड़ एवं पूंजीगत आय 342.07 करोड़ तथा इसके विरूद्ध राजस्व व्यय 177.39 करोड़ एवं पूंजीगत व्यय 342.18 करोड़ रखा गया है। इस प्रकार 4.95 लाख का हानि का बजट आपके समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

मुख्य मुख्य विषय वस्तु एवं उस पर प्रावधानित बजट,प्रमुख मार्ग, नाली एवं 10 एसएलआरएम सेंटर निर्माण 25 करोड़,अमृत मिशन अंतर्गत एसटीपी प्लांट स्थापना कार्य 60 करोड़,नगर उत्थान योजना के तहत् प्रमुख मार्गो का निर्माण एवं विकास कार्य:-25 करोड़,मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत सांईस कॉलेज से स्टेशन तक केनाल रोड निर्माण, 5.50 करोड़,इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण  05 करोड़,सिकोल नाला सुदृढ़िकरण कार्य 01 करोड़,अटल परिसर निर्माण, 01 करोड़,मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना शनिचरी बाजार 01 करोड़, भक्तिपथ निर्माण  01 करोड़,सेनेटरी लैंड फिल्ड का विकास 01 करोड़,प्रधानमंत्री आवास योजना एएचपी, बीएलसी 18 करोड़,रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापना :- 25 लाख,

नालंदा परिसर निर्माण:- 05 करोड़,सरोवर धरोहर योजना तालाब सौंदर्गीकरण:- 06 करोड़,पुलगांव में डीडीआरसी एवं वृद्धाश्रम निर्माण :- 04 करोड़,गया नगर तितूर डीह व बघेरा एसटीएफ में नई पानी टंकी 2.करोड़ 50लाख, प्रमुख मार्ग चौड़ीकरण एवं चौराहो का सौंदर्गीकरण 08 करोड़,स्वच्छ भारत मिशन के तहत् पे एंड यूज शौचालय 05 करोड़,सिंचाई विभाग को नहरी पानी का भुगतान 4 करोड़,सांसद निधि 50 लाख,विधायक निधि  03 करोड़, महापौर निधि  1.125 करोड़,

पार्षद निधि एवं एल्डरमेन निधि:- 4.05 करोड़, निगम कार्यालय भवन  02 करोड़,पाईपलाईन विस्तार एवं शिफ्टिंग 02 करोड़ का प्रावधान किया गया है।इस अवसर पर आयुक्त सुमित अग्रवाल,वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे,एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर,लीना दिनेश देवांगन,चंद्रशेखर चन्द्राकर,मनीष साहू,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नीलेश अग्रवाल,काशीराम कोसरे,शशि साहू, लीलाधर पाल,हर्षिका संभव जैन,नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,पार्षद आरएन वर्मा,भास्कर कुंडले,पार्षद विद्यावती सिंह,विजयंत पटेल,

जितेंद्र ताम्रकार,खालिक रिजवी,आशीष चंद्राकर,अजीत वैद्य,ललिता ठाकुर,युराज कुंजाम,खिलावन मटियारा,सुरुचि उमरे,रंजिता पाटिल,सावित्री दमाहे,गोविंद देवांगन,मनोज सोनी,मनीषा सोनी,मनीष बघेल,ममता सेन, बबीता यादव,जितेंद्र महोबिया,कमल देवांगन,कुलेश्वर साहू,प्रतिभा गुप्ता,रामचंद्र सेन, गुलाब वर्मा,सरिता विनोद चंद्राकर,रुबीना खोखर , प्रकाश गीते,दीपक साहू,मनीष कोठारी,संजय अग्रवाल,लीला,डॉ देवनारायण टांडी,लोकेश्वरी ठाकुर ,भास्कर कुंडले, रेखा बंजारे,जेम्स साजन जोसेफ,गुलशन साहू ,सविता साहू,हिरौंदी चंदनिया,अश्वनी निषाद,ललित ढीमर,सरस निर्मलकर,रेशमा सोनकर, नीलिमा परिहार,निरा खींचरिया सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button