ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

महिला आयोग अध्यक्ष ने लोहारडीह हिंसा मामले में जेल में बंद महिलाओं से की बातचीत

दुर्ग । दुर्ग के लोहारडीह गांव में आगजनी और हत्याकांड के मामले में राजनीति शुरू हो गई है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने केंद्रीय जेल दुर्ग में 33 महिला बंदियों से मुलाकात की और उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि 30 महिलाओं के शरीर पर चोट के निशान हैं और कई के साथ मारपीट की गई है।

महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, “जेल में 33 महिला को गिरफ्तार कर रखा गया है। इनमें से 30 महिलाओं के शरीर पर चोट के निशान हैं। महिलाओं को अलग कमरे में ले जाकर पर्सनली उनसे बातचीत की और उन्होंने अपने कपड़े हटाकर अपने घाव दिखाए।”

उन्होंने आगे कहा, “घटना के बाद घरों में घुसकर कई निर्दोष महिलाओं को मारा गया और थाने लाकर भी उनसे मारपीट की गई है। एक महिला को गिरफ्तार कर जेल में लाया गया फिर उसकी बेटे के मौत के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था। यह किस प्रक्रिया के तहत हुआ, इसे जानने की जरूरत है।”

किरणमयी नायक ने बताया कि कई महिलाओं के शरीर पर चोट हैं, जो बता रहे हैं कि उनके साथ में कितनी बर्बरता की गई है। इनमें कई देवरानी जेठानी है तो कई एक ही परिवार के हैं।

महिला आयोग अपनी जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व राज्यपाल को सौंपेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button