ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

फरार शराब तस्कर को पकड़ कर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

धमधा | एक ट्रक टाटा कंपनी का 12 चक्का क्रमांक सीजी 07 डी. डब्ल्यू. 3630 फुल बॉडी व टाटा सफारी क्रमांक सीजी 07 ए डी 7300 एवं कार डटसन गो प्लस क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यू एफ 2516 की गाड़ियों में मध्य प्रदेश की तरफ से अवैध शराब लेकर साल्हेवारा गंडई मेन रोड होते हुए धमधा की ओर आ रही है|

की सूचना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर नाकाबंदी करने का आदेश होने पर धमधा पुलिस एवं क्राइम टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान ट्रक टाटा कंपनी 12 चक्का क्रमांक सीजी 07 बी डब्ल्यू 3630 फुल बॉडी व टाटा सफारी क्रमांक सीजी 07 ए डी 7300 एवं कार डटसन गो प्लस क्रमांक एम पी 09 डब्ल्यू एफ 2516 को पकड़ा गया था|

जिसमें 530 कार्टून के प्रत्येक कार्टून में 50-50 पौव्वा अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब सील बंद हालत में प्रत्येक पौव्वा में 180 एमएल शराब भरी हुई लिखा हुआ।

कुल 4770 बल्क लीटर प्रत्येक पौव्वा कीमती 107 रुपए जुमला 2835500 रुपए एवं टाटा कंपनी का 12 चक्का क्रमांक सीजी 07 बी डब्ल्यू 3630 फुल बॉडी पुरानी इस्तेमाल कीमती 1500000 रुपए जुमला 4335500 रुपए तथा डटसन गो प्लस में लदे हुए 10 पेटी अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब जुमला 53500 रुपए एवं कार डटसन गो प्लस क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यू एफ 2516 पुरानी इस्तेमाल कीमती 500000 रूपय जुमला 553500 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया था एवं पकड़े गए|

दो आरोपियों को गिरफ्तार का विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था प्रकरण में टाटा सफारी क्रमांक सीजी 07 ए डी 7300 जिसमें 10 पेटी अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब रखा हुआ था |

जिसका ड्राइवर मौके से घटना दिनांक से फरार हो गया था जो गिरफ्तारी की डर से लुक छिप रहा था जिसे दिनांक 23/05/2025 को उसके सकुनत से फरार आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गब्बर सिंह पिता उत्तम सिंह उम्र 28 साल निवासी क्वाटर नंबर 33 सेक्टर 2 भिलाई थाना भिलाई भट्टी जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर जेल भेजा गया है ।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक युवराज साहू थाना प्रभारी धमधा, उपनिरीक्षक श्रीराम पेड्रो, प्रधान आरक्षक छोटे लाल यादव आरक्षक प्रशांत कुमार साहू आरक्षक जितेंद्र धीवर, आरक्षक आलोक जेना का सराहनीय भूमिका रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button