ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

विश्व पर्यावरण दिवस पर 03 जून को निगम सभागार में पोस्टर प्रतियोगिता का होगा आयोजन,5 जून को जीतने वालों को मिलेंगे पुरस्कार

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2025 को पर्यवारण दिवस पर भव्य कार्यक्रम को लेकर महापौर अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे ने पांच जून को पर्यावरण दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक ली।

बैठक में लोककर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर,पार्षद साजन जोसेफ,सुरुचि उमरे,सावित्री दमाहे,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,उप अभियंता पंकज साहू,उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह मौजूद रहें।

महापौर ने बताया पर्यावरण दिवस निगम द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण,दुष्प्रभाव एवं समाधान” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से समाधान सुझाना है।इसमें मिडिल स्कूल के बच्चे प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है,प्रतियोगिता की समय सीमा 1 घंटा 30 मिनट होगी।

प्रत्येक वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कार रखे गए हैं।यह प्रतियोगिता नगर निगम परिसर सभागार हॉल में सुबह 8,00 बजे से शुरू होगी।रजिस्ट्रेशन के लिए पुरषोत्तम साहू मोबइल नंबर 9575747680 एवं मनीष ताम्रकर 9981560012 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली साइकिल रैली,पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश,पौधे लगाकर पानी डालने का लिया जाएगा संकल्प।

पर्यवारण प्रभारी काशीराम कोसरे ने बताया कि नगर निगम की ओर से ड्राइंग शीट दी जाएगी, लेकिन अन्य सामग्री जैसे कार्ड बोर्ड व रंग प्रतिभागियों को स्वयं लानी होगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को पांच जून आयोजित मुख्य संगोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।प्रतिभागियों के द्वारा बनाये गए ड्राइंग पेपर को नगर निगम की गैलरी में लगाकर प्रदर्शन जाएगा।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि पांच जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर साइकिल रैली होगा।साइकिल रैली का शुभारंभ सुबह 7:00 महाराजा चौक से शुरू किया जाएगा एवं बोरसी के प्रगति मैदान में साइकिल रैली का समापन किया जाएगा।

इस अवसर पर सुबह 9:00 बजे प्रगति मैदान में मुख्य अतिथि द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा गया है।साथ ही जीते हुए ड्राइंग प्रतिभागियों के प्रतिभागी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button