ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति

एमसीबी :  स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बरबसपुर एवं सिरौली में स्वच्छता ग्राहियों द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण और जियो टैगिंग का कार्य किया गया।

बरबसपुर में स्वच्छता ग्राहियों ने बेचा प्लास्टिक अपशिष्ट
ग्राम पंचायत बरबसपुर के स्वच्छता ग्राहियों द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाई चनवारीडांड के स्वच्छता ग्राहियों को 15 किलोग्राम सफेद पन्नी, 46 किलोग्राम रंगीन पन्नी एवं 8 किलोग्राम प्लास्टिक बोतलें विक्रय की गईं। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव भी उपस्थित रहे।

सूची ऐप से किया गया जियो टैगिंग कार्य
बरबसपुर ग्राम पंचायत में सूची ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी, स्कूल, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का जियो टैगिंग कार्य भी किया गया, जिससे स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग को मजबूती मिलेगी।

सिरौली और नागोई में भी चला स्वच्छता अभियान
वहीं ग्राम पंचायत सिरौली के ग्राम नागोई में स्वच्छता ग्राहियों द्वारा सफेद पन्नी, रंगीन पन्नी और प्लास्टिक बोतलों का संग्रहण कर उन्हें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाई चनवारीडांड के स्वच्छता ग्राहियों को बेचा गया।

कई गांवों में सार्वजनिक परिसंपत्तियों की जियो टैगिंग
ग्राम पंचायत सिरौली, नागोई, पिपरिया एवं कठौतिया में सूची ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, सामुदायिक शौचालय और नाडेप संरचनाओं का जियो टैगिंग कार्य किया गया।

स्वच्छता और डिजिटल मॉनिटरिंग को मिल रही मजबूती
प्रशासन का कहना है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और डिजिटल जियो टैगिंग के माध्यम से गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इससे न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सार्वजनिक परिसंपत्तियों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button