ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
रायपुर

मुख्यमंत्री से मिलीं प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही, दीपावली पर उपहार और आभार का आदान-प्रदान

रायपुर | दीपावली का त्यौहार मनाने अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज यहां उनके कैम्प कार्यालय में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का स्वागत कर उनसे आत्मीयता के साथ मुलाकात की। बगिया कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री से मिलने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही भी पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर उन्हें दीपावली का उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। हितग्राहियों ने भी पूरे आदरभाव से मुख्यमंत्री की सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ उपहार स्वरूप धान की बालियां भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही  तिलासो बाई से दीये और कलश खरीदे।  तिलासो बाई को पक्का आवास तो मिला ही है, उन्हें माटी कला बोर्ड की तरफ से इलेक्ट्रिक चाक भी प्रदान किया गया है। वे इस चाक से दीये, कलश, घड़े जैसी वस्तुएं तैयार कर स्थानीय हाट बाजार में बेचती हैं*

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही  तिलासो बाई, नवीता पैंकरा, अमृता बाई, रजनी चौहान, कुमारी शशि चौहान ने आवास मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह मौजूद रहे

इलेक्ट्रिक चाक से काम में आई तेजी, आमदनी में हुआ इजाफा

प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही  तिलासो बाई को माटी कला बोर्ड की ओर से कुम्भकार टेराकोटा योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक चाक मिलने के बाद से उन्हें काम में काफी आसानी हो गई है और काम भी तेज गति से होने लगा है।

उन्होंने बताया कि वह मिट्टी से दीया, चिमनी, गुल्लक सहित अन्य चीजे बनाती हैं। दीपावली के समय उनके समानों की अच्छी खासी बिक्री हुई। इससे उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि दीपावली के समय उनके बनाए सामानों की काफी मांग रहती है। इलेक्ट्रिक चाक की मदद से वह तेजी से काम कर पाती हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button