ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

सुशासन आवेदनों का आज दीपक नगर स्कूल में हुआ निराकरण

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज दीपक नगर आत्मानंद स्कूल में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण व पारदर्शिता के साथ निराकरण किया गया।

शिविर में महापौर  अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा,आयुक्त सुमित अग्रवाल एमआइसी सदस्यों और पार्षदो के संग सुशासन तिहार शिविर में लगें स्टॉल का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी ली गई।

बता दे कि नगर पालिक निगम दुर्ग स्वामी आत्मानंद स्कूल शिविर वार्ड 23 से 26, 47,48,59 एवं 60 मांग-96 शिकायत- 42 कुल- 138 निराकृत- 137लंबित- 1 के अलावा आबकारी विभाग प्राप्त आवेदन ऑनलाइन 1 मांग एक निराकरण किया गया।क्रेडा विभाग प्राप्त निरंक,स्वास्थ्य विभाग दुर्ग एमएचओ प्राप्त आवेदन 1 निराकरण 1 किया गया।

खाद विभाग प्राप्त आवेदन 6 निराकरण,बिजली विभाग कुल प्राप्त आवेदन 2 निराकरण,श्रम विभाग कार्यालय प्राप्त आवेदन 25 निराकरण,संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेष प्राप्त 6 आवेदन निराकरण,लोक निर्माण विभाग उप संभाग प्राप्त आवेदन 77 निराकरण 77 किया गया।समाज  कल्याण विभाग प्राप्त आवेदन 2 मांग व 1 शिकायत के आवेदन मिले।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन,मनीष साहू,नीलेश अग्रवाल,शिवनायक,लीलाघर पाल,हर्षिका संभव जैन,पार्षद मनोज सोनी,देवनारायण तांडी,संजय अग्रवाल,लोकेश्वरी ठाकुर,सावित्री दमाहे,

शिवेंद्र परिहार,विजय जलकारे सहित अपर कलेक्टर विरेंद्र सिंह, आयुक्त सुमित अग्रवाल  ,उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक अभियंता गिरीश दीवान सहित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

सुशासन शिविर कार्यक्रम के अवसर पर महापौर  अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा व अपनी एमआईसी साथियों के साथ सुशासन शिविर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं का गोद भराई व नन्हे-मुन्हे बच्चो को अन्नप्राशन कराया साथ ही महापौर बाघमार ने कार्यक्रम में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।इन महिलाओं को फल, दूध और पोषण सामग्री भेंट की गई। साथ ही पांच शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न हुआ। बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाकर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button