ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

खारून नदी ब्रिज पर मरम्मत कार्य 19 मई से प्रारंभ: यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग घोषित

दुर्ग | खारून नदी ब्रिज (दुर्ग से रायपुर की ओर आने वाली) का मरम्मत कार्य दिनांक 19.05.2025 से लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग) द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। ब्रिज मरम्मत कार्य निम्न समय सारणी अनुसार किया जायेगा।

ब्रिज मरम्मत कार्य जिसमें दिनांक 19.05.2025 से 30.05.2025 तक ब्रिज के नीचे के बेरिंग को चेंज करने का कार्य किया जायेगा। जिसके लिए प्रति रात्रि 02 घण्टे (रात्रि 02 बजे से 04 बजे तक ) दुर्ग से रायपुर आने वाला ब्रिज पूर्णतः बंद रहा करेगा।

दिनांक 01.06.2025 से 20.06.2025 तक 24 घण्टे  ब्रिज के ऊपर एक्सपान्सन ज्वाइंट चेंज (डामर उखाड़ कर) बी.सी. वर्क एवं रेलिंग बदलने का कार्य किया जायेगा। उक्त कार्य के लिए दिनांक 01 जून से 20 जून तक दुर्ग से रायपुर आने वाला ट्रेफिक बाधित रहेगा।

यातायात के वैकल्पिक संचालन के लिए बमरम्मत कार्य वाले ब्रिज को डिवाइडर लगाकर दो भागो/लेन में बांटा जायेगा।एक लेन में मरम्मत कार्य चलेगा और डिवाइडर के दूसरी ओर सिंगल लेन में ट्रैफिक चलता रहेगा।

उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से ही यातायात का अत्यधिक दबाव है, जो कि मरम्मत कार्य के दौरान मार्ग की चौड़ाई सिंगल लेन होने के कारण ब्रिज से लेकर कुम्हारी तक जाम की स्थिति निर्मित हो सकती है, अता: उक्त ब्रिज मरम्मत के दौरान दुर्ग से रायपुर जाने वाले यात्री/आगंतुक वैकल्पिक मार्ग के तौर पर निम्नानुसार मार्ग का उपयोग कर सकते हैः-

  1. भिलाई सेक्टर एरिया से उतई-सेलूद-दौर-घुघुवा-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर रायपुर
  2. पुरानी भिलाई चौक (सिरसा गेट)-ग्राम सिरसा-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर-रायपुर
  3. रायल खालसा-ग्राम उरला-परसदा-अमलेश्वर-रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button