ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

विधिवत पोस्ट मॉर्टम एवं MLC रिपोर्ट लेखन” पर कार्यशाला का आयोजन

दुर्ग | जिलाधीश सभागार, दुर्ग में  विजय अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  अजय दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग तथा सिविल सर्जन डॉ. हेमंत साहू की उपस्थिति में आपराधिक प्रकरणों में एमएलसी कर्ता एवं उपचार करने वाले डॉक्टर का साक्ष्य की दृष्टि से महत्व,

अभियोजन साक्ष्य के रूप में उनकी भूमिका, मेडिकोलीगल प्रकरण एवं पोस्टमार्टम से संबंधित प्रकरणों में पुलिस जांच/ विवेचना में आने वाली विभिन्न व्यवहारिक समस्या एवं उनके निदान व आपसी समन्वय से प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विस्तार से चर्चा किया गया|

कार्यशाला में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय दानी ,फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ पीयूष कुमार सिंह,डॉ काव्येश साहू,डॉ सीमांत सिंह द्वारा कार्यशाला में उपस्थित डॉ एवं पुलिस अधिकारीयो को विस्तार से एमएलसी ,

पीड़ित के उपचार से संबंधित मेडिकल रिपोर्ट संबंधी दस्तावेज एवं पीएम रिपोर्ट में अभियोजन साक्ष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया साथ ही विवेचना के दौरान साक्ष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदुओं के समावेश किए जाने वाले विंदुओं के बारे में बताया गया एवं आने वाले व्यवहारिक दिक्कतों पर चर्चा कर उनका निदान किया गया

कार्यशाला में उपसंचालक अभियोजन मती अनुरेखा सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी दुर्ग  चौरसिया,   सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, दुर्ग जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी,पोस्टमार्टमकर्ता डॉक्टर सहित विभिन्न थानों से आए विवेचक बड़ी की संख्या में उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button